बलिया। जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई स्थानों पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। नगर में मंगलवार को प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट राजेश गुप्ता के नेतृत्व में जब अधिकारी शहर के इंदिरा मार्केट के पास पहुंचे तो वहां BJP के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा का झंडा टंगा दिखा। इस पर अधिकारियों ने पहले पार्टी का झंडा उतारवाया, उसके बाद बुलडोजर से कार्यालय को तोड़ दिया।
नगर प्रशासन का कहना है कि पहले ही अवैध घोषित कर दिया गया था, फिर अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई हुई है। इस बात की जानकारी होने परBJP जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। कहा कि इसके लिए पहले कोई नोटिस भी नहीं दी गई थी। प्रशासन के लोग सबकुछ अपने तरीके से कर रहे हैं, यह सही नहीं है।