अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चला अभियान

     अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चला अभियान
कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर — अवैध मौरंग खनन एवं परिवहन विभाग के साथ असोथर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें पांच वाहनों का चालान किया गया साथ ही 6 लाख 2 हजार 880 रुपये का राजस्व वसूला गया।
थाना असोथर पुलिस और खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने गिट्टी, मोरंग तथा बालू के अवैध खनन, अवैध भंडारण और अवैध परिवहन के विरुद्ध आज विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल पांच वाहनों का चालान किया गया। जिससे 6,02,880 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। यह संयुक्त अभियान अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व की रक्षा के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *