जिला सेवायोजन कार्यालय शिविर में 38 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला सेवायोजन कार्यालय शिविर में 38 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
शिविर में 38 अभ्यर्थियों का हुआ चयन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिंदकी में कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में जनपद स्तर की प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर ने 12, टाटा मोटर्स ने पांच, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 21 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस प्रकार कुल 38 योग्य अभ्यर्थियों के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। जिसमें कम्पनियों द्वारा 9000 से 15500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में शशॉक पान्डेय प्रभारी प्लेसमेन्ट शिविर एवं संस्थान के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार राजपूत द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के संदीप एवं संस्थान से अमित मिश्रा, सतीश कुमार अवस्थी, राजकुमार, एकता, राजकुमारी ने सहयोग प्रदान किया।