आयुष केशरवानी की बरगढ़ चित्रकूट में हुई निर्मम हत्या पर कैंडल मार्च निकाला

आयुष केशरवानी की बरगढ़ चित्रकूट में हुई निर्मम हत्या पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने कैंडल मार्च निकालकर व्यक्त की शोक संवेदना ।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा/फतेहपुर — आयुष केसरवानी की बरगढ़ चितकूट में हुई निर्मम हत्या पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद खागा नगर इकाई द्वारा कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पितकर मृतआत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।

आज अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगों ने पुराने बस स्टैंड तिराहे पर एकत्रित होकर कैंडिल मार्च निकाला । जिसमें सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने नगर भ्रमण कर चौक चौराहे पर मोमबत्ती के साथ आत्मा। मृतक आयुष केसरवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतआत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, ज्ञानेंद्र केशरवानी, विकास गुप्ता, सुरेश गुप्ता, श्याम निवास गुप्ता ,नीरज अगवाल, सुभाष चंद केशरवानी, मदन केशरवानी, राजू मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, विशाल केशरवानी ,रामू केशरवानी सहित वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *