सीडीओ ने समूह की दीदियों से की वार्ता, उत्पादों को बाजारीकरण की दी जानकारी

  सीडीओ ने समूह की दीदियों से की वार्ता
– उत्पादों को बाजारीकरण तक पहुंचाने की दी जानकारी
फोटो परिचय-  समूह की दीदियों से आनलाइन वार्ता करते सीडीओ।


मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में की गयी नई पहल नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम द्वारा जनपद के समस्त तेरह विकास खंडों के ग्राम पंचायत में गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधे वार्ता कर उनके द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। दीदियों से विस्तृत वार्ता के क्रम में वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उनके उत्पादों को बाजारीकरण तक पहुंचाने हेतु विस्तार में जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी ने दीदियों की नयी विधाओं में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य को जमकर सराहा। साथ ही प्रोत्साहित भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *