होली व ईद मिलन कराएगा उद्योग व्यापार मंडल, बांटी गई जिम्मेदारियां

      होली व ईद मिलन कराएगा उद्योग व्यापार मंडल
– पदाधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारियां
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी पर्व होली व ईद को लेकर मिलन समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। जिसकी जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गई।
बैठक का आयोजन शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिसमें आगामी पर्व होली व ईद को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों के बीच बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि समारोह का उद्देश्य व्यापारी और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारे को मजबूत करना होगा। जल्द ही कार्यक्रम के स्थान व तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा, नगर महामंत्री सरदार वरिंदर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, जिला संगठन मंत्री राज कुमार गुप्ता, वितरक संघ उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, वितरक संघ महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, जिला मंत्री मो इमरान, सुरेश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *