केन्द्रीय बजट पर पूर्व विधायक के आवास पर हुई चौपाल,सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम
केन्द्रीय बजट पर पूर्व विधायक के आवास पर हुई चौपाल,सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम
बजट में आए सभी मुद्दे जनहितकारी: विक्रम
– केन्द्रीय बजट पर पूर्व विधायक के आवास पर हुई चौपाल
फोटो परिचय- -सदर विधानसभा की चौपाल को संबोधित करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। केन्द्रीय बजट को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन सदर विधानसभा के अन्तर्गत श्री लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के आवास में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम पं० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों में माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन् कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर गुप्ता उर्फ भगत ने विधानसभा के सभी मण्डलों से आये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
केन्द्रीय बजट पर पूर्व विधायक ने उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बजट में आये सभी मुददे जनहितकारी है। जीडीपी अनुपात, ब्याज भुगतान पर व्यय को कम करके प्राथमिक क्षेत्र के व्यय के लिए संशाधनों में प्रभाव दिखेगा। युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है। केन्द्रीय बजट चौपाल में प्रदीप गर्ग, चंदन चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, मंजू शुक्ला, सुशीला मौर्य, ब्रजेश सोनी सभी ने मिलकर आये हुए लोगों को सम्बोधित कर बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके में सुशीला मौर्य, ज्योति प्रवीण, मंजू शुक्ला, सुशील तिवारी उर्फ बच्चा, रामप्रकाश गुप्ता, रितेश गुप्ता शोल्डी, संजय श्रीवास्तव, विनोद चंदेल, गुडडा गुप्ता, आदित्य पाण्डेय, सुनिधि तिवारी, रीना दीक्षित, ज्ञाना पासवान, ममता श्रीवास्तव, नईम अहमद, योगेश पाण्डेय, पुत्तू लाल, ब्रजेश सोनी, सोनू तिवारी, रज्जन गुप्ता, राम सिंह पाल, रामनरेश गुप्ता, सोनू सिंह प्रधान, राहुल गुप्ता, प्रशान्त सिंह, सभासद सुनील गुप्ता, अजय, महेन्द्र मौर्य, मनोज साहू, श्रीराम लोधी, महेन्द्र मौजूद रहे।