चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चला बांटी दवा

       चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चला बांटी दवा
फोटो परिचय- बच्चों को दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी, तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से धुलना चाहिए। डॉ अनुराग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय शादीपुर के 88, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर के 50, बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र के 54 कुल 192 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या इरमा नाज़नीन, विकास गुप्ता, आचार्य रामनारायण सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *