बांदा में जदयू कार्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाया
बांदा में जदयू कार्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाया
बांदा में जदयू कार्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाया
अस्पतालों में फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– जनता दल यूनाइटेड कार्यालय इंदिरा नगर, बांदा में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जहां उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार जी का नेतृत्व, सुशासन की नीति, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच देश की राजनीति में एक आदर्श स्थापित करती है। उनके मार्गदर्शन में जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड उमाकांत सविता की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जदयू महिला प्रकोष्ठ गरिमा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य उत्तर प्रदेश रविंद्र गुप्ता, नगर विकास अध्यक्ष जदयू बांदा काशी प्रसाद , बांदा जिला उपाध्यक्ष जेडीयू सद्दाम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, महेश सिंह पटेल, बिहारी लाल अनुरागी, जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ जदयू राम रूप सिंह, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ जदयू अजय कुमार, पप्पू कुमार, दुर्गा प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल बांदा के ट्रामा सेंटर, भर्ती वार्ड तथा महिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस सेवा कार्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने समाज को यह संदेश दिया कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनकल्याण और मानव सेवा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुनः नीतीश कुमार जी के स्वस्थ, सफल और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की