राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

     राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, 155  जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — राजकीय डिग्री कॉलेज, कुछेछ परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खंड विकास क्षेत्र मौदहा, सुमेरपुर, कुरारा तथा नगर पालिका परिषद हमीरपुर, मौदहा नगर पंचायत, सुमेरपुर एवं कुरारा से चयनित कुल 180 जोड़ों के सापेक्ष 155 जोड़ों का विवाह विधिवत रीति-रिवाज के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री बाबूराम निषाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप निषाद, खंड विकास प्रमुख कुरारा श्री आशीष पालीवाल, श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल तथा खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्री आशीष कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई थीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *