बच्चों को धाराओं व प्राविधानों की दी विस्तृत जानकारी, चला विधिक जागरूकता अभियान

  चन्द्रा बालिका इंटर कालेज में चला विधिक जागरूकता अभियान
– बच्चों को धाराओं व प्राविधानों की दी विस्तृत जानकारी
फोटो परिचय विधिक जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते अधिकारी व अन्यं
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में चन्द्रा बालिका इण्टर कॉलेज में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपस्थित अतिथिगणों को बैच लगाकर सम्मानित करते हुए धीरेन्द्र अवस्थी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई ने जागरूकता अभियान का संचालन किया।
जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पॉक्सो एक्ट के प्राविधानों, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में उपस्थित बच्चों एवं आम जनमानस को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ने नियमों के एक्ट की धाराओं एवं प्राविधानों के सम्बन्ध में जानकारी साक्षा की। केन्द्र प्रशासक मोहिनी साहू एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने महिला कल्याण विभाग की संचालित एवं अन्य विभागों की संचालित अति महत्वपर्ण टोल फ्री नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके सदुपयोगों के बारें में जानकारी उपलब्ध करायी। इस मौके पर विवेक चन्द्रा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, सन्तोष कुमारी शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट, धीरेन्द्र अवस्थी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, मोहिनी साहू केन्द्र प्रशासक वन स्टाप सेन्टर, मधुरिमा केस वर्कर वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन की समस्त टीम एवं प्रधानाध्यापिका एवं विद्यालय का समस्त स्टाप सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *