बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम, गणमान्य लोगों ने दिए ईनाम

      जीएन एकेडमी में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम, गणमान्य लोगों ने दिए ईनाम
फोटो परिचय-  वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते अतिथि व प्रबंधक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सनगांव स्थित गरीब नवाज एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल व जीएन एकेडमी के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान इफ्तेखार खान, व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष सेराज अहमद खान, समाजसेवी शिव कुमार अग्निहोत्री ने शिरकत की।
वार्षिकउत्सव में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत करके श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रबन्धक मुजाहिद हसन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर किया। विद्यालय के उज्जवल भविष्य हेतु समस्त सम्मानित अतिथियों अभिभावकों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि श्री मेहरोत्रा ने विद्यालय का आभार व्यक्त करते कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रथम शिक्षा की टीचर उसकी मां होती है। कठिन परिश्रम ही विद्यालय टीचर छात्र छात्राओं की कुंजी है। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुत देशभक्ति गीत नृत्य अत्यन्त सराहनीय रहे। अनेक गणमान्य नागरिकों के कार्यक्रम को सराहते प्रस्तुति बच्चों को अनेक ईनाम दिए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उप प्रबन्धक अलमास हसन, प्रधानाचार्य मुशाहिदुन नूर, उप प्रधानाचार्य शीरी फात्मा, अध्यापिकाएं, फिजा फातिमा, नाजिश फातिमा, महाविश खान, असरा वजीहा, शोएबा नूर, सदफ बानो, असीमह फातिमा, सादिया बानो, अंशिका, कुबरा, जुबैर,के अतिरिक्त कार्यकर्ता, जीशान खान हसनैन, शिवम, हिमांशु, शाद, नौशाद अहमद, नजफ़ खान, शफीक, राशिद,, अफजल, डा, अबरार, आकिब, हनीफा बानो, सबा, रिंकी सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे व वन्दे मातरम् भारत माता की जय का गगन भेदी उदघोष किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *