मांग पूरी होने पर बुके भेंटकर किया सम्मानित,व्यापार मंडल की शहर कमेटी

    डीएम से मिली व्यापार मंडल की शहर कमेटी
मांग पूरी होने पर बुके भेंटकर किया सम्मानित
फोटो परिचय-  डीएम को बुके भेंटकर सम्मानित करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सोमवार को व्यापार मंडल की शहर कमेटी ने जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
स्वागत के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि गत दिनों होली व ईद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जनहित में दो समस्याएं उठाई गई थीं। जिनमें खागा नगर में प्रातः 6 बजे से 8 तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदलवाने व शहर के चौक चौराहे स्थित गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को तुरंत बदलवाने की मांग की गई थी। डीएम ने दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जनहित में त्वरित निस्तारण किया। खागा नगर की सुबह होने वाली कटौती का समय भी बदल गया। साथ ही शहर के चौक चौराहा स्थित जर्जर विद्युत पोल को भी तुरंत बदला गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सभासद समाजसेवी, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू, राजीव सिंह, खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *