कक्षा ग्यारह के छात्रों ने टीका लगा किया स्वागत, पेश किए कार्यक्रम
कक्षा ग्यारह के छात्रों ने टीका लगा किया स्वागत, पेश किए कार्यक्रम
आरवीएस स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी विदाई
– कक्षा ग्यारह के छात्रों ने टीका लगा किया स्वागत, पेश किए कार्यक्रम
फोटो परिचय- विद्यालय प्रबंध तंत्र के साथ मिस्टर आरवीएस व मिस आरवीएस। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय की अकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिंद्रा ने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। कक्षा ग्यारह के छात्र छात्राओं ने अतिथियों, शिक्षकों और कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर स्वागत किया।
विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिनमें गीत, नृत्य व लघुनाटिका आदि के मंचन ने सबका मन मोह लिया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक, शैक्षिक, पारिवारिक जैसे विषयों पर प्रश्न पूछकर उनके व्यक्तित्व को कसौटी पर परखने की कोशिश की गई जिसमें खरे उतरे सुयश बाजपेयी.को मिस्टर आरवीएस आईएस तथा मानवी ठाकुर को मिस आरवीएस आईएस चुना गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सैश और क्राउन पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं को शुभकामना संदेश लिखा। कार्ड व प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। बिंदा सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ख़ुशी का अनुभव कर रहा हूं। ख़ुशी इस बात की है कि विद्यालय ने नौनिहालों को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का नेक काम किया। अकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिंद्रा ने कहा कि गर्व और विश्वास से कह सकती हैं कि स्कूल के सभी विद्यार्थी समय के पाबंद, संस्कारी और एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को एक बेहतर नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया और पूरे मनोयोग से आगामी परीक्षा में अव्वल आने पर अपने विचार व्यक्त किया और सब को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में कॉर्डिनेटर आरती प्रजापति, गरिमा श्रीवास्तव, शिक्षक, शिक्षिकाएं, ऑफिस स्टाफ़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।