महाविद्यालय परिवार व छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

     स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन की जरूरत
महाविद्यालय परिवार व छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
फोटो परिचय- छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। डॉ0 भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को नशा उन्मूलन समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार यादव के कुशल निर्देशन में किया गया।
नशा उन्मूलन समिति के प्रभारी आनंद नाथ ने सभी छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को स्वयं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई एवं घर परिवार एवं समाज में जागरूकता हेतु प्रण लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार यादव ने नशे की सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही महाविद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति अभियान में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की अंत में मानव जीवन में स्वास्थ के महत्व को बताते हुए कहा कि सभी को स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की जरूरत है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वास्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर डॉ शकुन्तला, डॉ लक्ष्मीना भारती, डॉ प्रशांत द्विवेदी, शरद चंद्र रॉय, रमेश सिंह, डॉ चारु मिश्रा, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ चंद्र भूषण सिंह, डॉ जिया तसमीम, बृजेश पाल, डॉ0 अनुष्का छौंकर, डॉ राजकुमार एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *