सीपीएस बिंदकी में छह व सात दिसंबर को होंगी प्रतियोगिताएं
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उप जिलाधिकारी बिन्दकी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में विधानसभा स्तर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विधायक खेल स्पर्धा कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसमें विधानसभा स्तर पर पुरुष व महिला की एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूड़ो, बैडमिन्टन, फुटबॉल, भारोत्तोलन आदि प्रतियोगिताओ मे से कम से कम पांच विधा का आयोजन कराया जायेगा। विधानसभा 239-बिन्दकी के इच्छुक विद्यालय के खिलाड़ी व ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी व युवक व महिला मंगल दल के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन छह व सात दिसंबर को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी में सम्पन्न कराया जाना है। प्रतिभागी विधानसभा-239 बिन्दकी का निवासी होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों द्वारा यथा सम्भव युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। खिलाड़ियों द्वारा आधार कार्ड की फोटोकापी एवं फोटो क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी विकास खण्ड मलवां को उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है।

