पति की बेवफाई पर एसपी से की शिकायत, जिला सैनिक बंधु की बैठक छह को

   पति की बेवफाई पर एसपी से की शिकायत,
फोटो परिचय-  पीड़िता सरोज देवी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– कोतवाली क्षेत्र से एक महिला द्वारा अपने पति पर दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। ग्राम पांभीपुर निवासी सरोज देवी ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, उसके पति रंग बहादुर शहर में काम करने के बहाने रहते थे। इसी दौरान उन्होंने आशा देवी नामक महिला को अपने साथ भगा ले जाकर उससे शादी कर ली। सरोज देवी का आरोप है कि इस पूरे मामले में कुछ अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। महिला ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं, लेकिन पति न तो घर खर्च दे रहा है और न ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई सहयोग कर रहा है। इसके विपरीत, वह दूसरी महिला के साथ रहकर परिवार की अनदेखी कर रहा है, जिससे उसे आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने 17 मार्च को थाना खागा में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे निराश होकर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। सरोज देवी ने प्रशासन से अपील की है कि उसके पति और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय मिल सके।
———————————————- 
 जिला सैनिक बंधु की बैठक छह को
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल को अपरान्ह बारह बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा। जिन भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है, अपना प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर चार अप्रैल तक कार्यालय में जमा कर दें। 06 अप्रैल को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु उपस्थित रहें। न्यायालय में लम्बित मामलों/शिकायतों को बैठक में प्रस्तुत न किया जाये।
——————————————- 
 पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराएं कीटनाशी विक्रेता
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) कृषि भवन लखनऊ एवं कृषि निदेशालय के पत्र के क्रम में जनपद में संचालित समस्त कीटनाशी विक्रेताओं का भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कृषि भवन नई दिल्ली द्वारा एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली पोर्टल के सफल संचालन हेतु आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। समस्त कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि आईपीएमएस पोर्टल पर तीन अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कराएं अन्यथा की स्थिति में कीटनाशी लाइसेंस निलंबन/निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *