मारपीट किए जाने की एसपी से शिकायत

   मारपीट किए जाने की एसपी से शिकायत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के खतौली गांव निवासी धनराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि वह गघौरा थाना गाजीपुर निमंत्रण में गया था। जहां गांव किनारे दंदान पुत्र प्रकाश कोरी, हरीबाबू पुत्र प्रकाश निवासी गघौरा घात लगाए बैठे थे। दोनों उसकी गाड़ी के आगे लाठी लगाकर खड़े हो गए और उसके साथ मारपीट की। सोने की चैन भी लूट ली। उसने डायल 112 नंबर पर फोन किया। मौके पर 112 नंबर की पुलिस आई लेकिन अभियुक्त गण गिरफ्त में नहीं आए। पीड़ित ने एसपी से मांग किया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *