कांग्रेसी नेता कलीम उल्ला बने कानपुर देहात के कोऑर्डिनेटर
फोटो परिचय- कांग्रेसी नेता कलीम उल्ला।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। गांधी भवन लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यशाला में फतेहपुर जनपद के जुझारू नेता खागा निवासी कलीम उल्ला सिद्दीकी को पार्टी के प्रति लगनशीलता को देखते हुए कानपुर देहात कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से जनपद के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नियुक्ति मिलने पर श्री उल्ला ने कहा कि वह सदैव कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर आज तक हर कदम पर पार्टी के लिए सबकुछ करने को तैयार रहे हैं। आगे भी पार्टी की रीतियों व सिद्धांत पर संघर्ष करते रहेंगे। जनपद से सभी कांग्रेसियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। जिनमें जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, अरविंद द्विवेदी, हिदायत उल्ला खां उर्फ सईद चच्चा, मणि प्रकाश दुबे, शेख एजाज अहमद, शोभा दुबे, पं0 रामनरेश महाराज, विनय गुप्ता, शबनम, इशरत खान आदि शामिल हैं।
कांग्रेसी नेता कलीम उल्ला बने कानपुर देहात के कोऑर्डिनेटर
