सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरा है कांग्रेस छात्र नेता

    सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरा है यह बेटा: (कांग्रेस छात्र नेता) हम्माद हुसैन की सियासत में एंट्री
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर–240 सदर विधानसभा सीट फतेहपुर से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही है। जहां एक ओर पारंपरिक राजनीति में दावेदारों की लंबी कतार है, वहीं दूसरी ओर हम्माद हुसैन ने खुद को “नेता” नहीं, बल्कि “क्षेत्र की बेटा” के रूप में पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

राजनीति की इस भीड़ में, जहां अक्सर सत्ता और पद की होड़ दिखाई देता है, हम्माद हुसैन की एंट्री एक अलग संदेश देता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका उद्देश्य कुर्सी पाना नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान की आवाज बनना है
डर नहीं, भरोसा” का संदेश

 हम्माद हुसैन ने अपनी अपील में कहा—

मैं चाहता हूँ कि आपको अपनी समस्या लेकर मेरे पास आने में झिझक न हो आप खुलकर अपनी इस बेटे से दिल की बात कह सकें
उनका कहना है कि राजनीति और जनता के बीच जो दूरी बन गई है, उसे खत्म करना जरूरी है। वे खुद को ऐसी प्रतिनिधि के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जिसके दरवाजे हर समय खुले रहें।
विचारधारा से ज्यादा जनता की जरूरत हम्माद हुसैन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह चुनाव किसी एक दल की विचारधारा का नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता की जरूरतों और विचारों का चुनाव है। उनका दावा है कि वे हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों—की आवाज को विधानसभा स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।
सत्ता नहीं, सेवा” का संकल्प

 यह लड़ाई कुर्सी पाने के लिए नहीं, बल्कि आपके हक और सम्मान के लिए है”
उनका जोर शिक्षा, स्वच्छता, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर रहेगा।
जनता की नजरें नई सोच पर
240 विधानसभा फतेहपुर में अब यह चर्चा का विषय बन चुका है कि क्या हम्माद हुसैन की “बेटा और भाई” वाली राजनीति पारंपरिक समीकरणों को चुनौती दे पाएंगे। स्थानीय स्तर पर लोगों में जिज्ञासा और उम्मीद दोनों दिखाई दे रहा हैं।
आगामी चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि सेवा और संबंध की यह नई परिभाषा मतदाताओं के दिल तक कितनी गहराई से पहुंचती है। फिलहाल, हम्माद हुसैन ने साफ कर दिया है कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु सत्ता नहीं, बल्कि जन-सेवा और भरोसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *