मनरेगा भुगतान को लेकर कांग्रेस ने घेरा विकास भवन
– सरकार विरोधी नारों के साथ किया प्रदर्शन
फोटो परिचय- विकास भवन का घेराव करते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– कांग्रेस द्वारा मनरेगा मजदूरों व रोजगार सेवकों के पिछले आठ माह के लंबित भुगतान को लेकर लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कचेहरी प्रांगण होते हुए विकास भवन पंहुचे जहां मजदूरों के भुगतान को अविलंब करने एवं गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत को कम करने की मांग की।
जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि गरीब मजदूरों के मुँह से निवाला छीनने वाली भाजपा सरकार ने लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का पिछले पचहत्तर दिनों का मजदूरी भुगतान नहीं किया है जिससे उनको परिवार पालना दुशह हो रहा है। साथ ही लगभग चालीस हजार रोजगार सेवकों व संविदा कर्मियों का पिछले आठ माह से भुगतान नहीं किया गया जो सीधे तौर पर गरीबी के पेट पर लात मारना जैसा है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि जहां एक ओर देश मंहगाई व बेरोजगारी से जूझ रहा है वही गरीब से काम कराकर उसका भुगतान न करना भुखमरी को बढ़ावा देना है। साथ ही गैस सिलेंडर में अकस्मात् साठ रुपए की बढ़ोत्तरी होना गरीब जनता के साथ एक भद्दा मजाक है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा विश्व भारत देश के ऊपर हंस रहा है एवं ऐसा प्रतीत होता है कि यह नेहरू व इंदिरा का भारत नहीं बल्कि एक निरीह भारत है, जिसका अपना कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के पास जनता के बीच आपसी तनाव पैदा कर विद्रोह पैदा करने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है जिसे वह बखूबी अंजाम दे रही है। इस मौके पर महिला नेता सन्तोष कुमारी शुक्ला, शकीला बानो, कलीम उल्ला सिद्दीकी, कल्याण सिंह, रंजीत मौर्य, आशीष गौड़, देवी प्रकाश दुबे, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महराज, चौधरी मोइन राइन, प्रशांत शुक्ला, मोहित मिश्रा, कल्लू कोरी, अंकुर अवस्थी, सहाब अली, राम चंद्र शुक्ला, निजामुद्दीन, मनोज घायल, रिक्की सरदार, जेपी पासवान, रामकरण शर्मा, एमएल श्रीवास, नौशाद अहमद, सुधीश पाण्डेय, बशीर अहमद, आनंद सिंह गौतम, राजीव श्रीवास्तव, उस्मान, रमजान, अमित श्रीवास्तव, रिजवान, फारूक, आदर्श शुक्ला, अजय बच्चा, पप्पी राजपूत, हम्माद हुसैन, अकरम काले उपस्थित रहे।