भारतीय रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाए जाने के निरंतर प्रयास, लगे बुद्धजीवी

  एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी फतेहपुर के आजीवन सदस्यों की एक टीम जिसमें वी०पी० पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद साहू, रामकृष्ण पांडेय, गुरमीत सिंह (सभी आजीवन सदस्य) लगातार भारतीय रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाने का प्रयास कर रहे है, इस संबंध में सभी ने पियूष द्विवेदी व अन्य 25 सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर उनके सदस्यता फॉर्म व शुल्क एकत्र कर सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह से संपर्क किया और फार्म जमा करने का निवेदन किया इसी क्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी रेडक्रॉस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संपर्क कर उनसे सदस्यता फॉर्म जमा करने का अनुरोध किया,लेकिन उपरोक्त किसी भी सक्षम अधिकारी ने सदस्यता फॉर्म जमा करने से मना कर दिया,इस प्रक्रिया के बाद डेलिगेशन के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन दिया, तदपश्चात जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के सिविल लाइन आवास पर रणनीतिक बैठक की गई, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई। इस मौके वी०पी० पाण्डेय, राजेंद्र साहू, गुरमीत सिंह, एडवोकेट रामकृष्ण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *