आग से दम्पत्ति सहित पुत्र झुलसा
राज यादव अज़रा न्यूज फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड पर रविवार की सुबह खाना बनाते समय लगी आग से दम्पति सहित पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड निवासी पवन कुमार गुप्ता की 50 वर्षीय पत्नी एकता गुप्ता अपने घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। जिसकी जानकारी उसके पति पवन कुमार गुप्ता पुत्र स्व. मोती लाल गुप्ता को हुई। पति आग बुझाने पहुँचा तो वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद उसका 27 वर्षीय पुत्र कुनाल गुप्ता को हुई वह भी आग बुझाने पहुंचा तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। किसी तरह आग को काबू कर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दम्पति की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सभी को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां दंपति गंभीर बताई जा रही है।

