गौशाला में ठंड से गौवंशों की मौत, जिम्मेदार बोले—बजट नहीं
गौशाला में ठंड से गौवंशों की मौत, जिम्मेदार बोले—बजट नहीं
गौशाला में ठंड से गौवंशों की मौत, जिम्मेदार बोले—बजट नहीं रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर – जनपद से एक बार फिर गौवंशों की मौत का गंभीर मामला सामने आया है।
सरीला विकासखंड के बिलपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में कड़ाके की ठंड के कारण कई गौवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि बजट की कमी के चलते पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाए। जबकि सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण को लेकर लगातार निर्देश और कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं।
सरकार की तमाम कोशिशों और सख्त निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सुधरती नजर नहीं आ रहीं, जिसका खामियाजा बेजुबान गौवंशों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।
घटना सामने आने के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गौशाला में तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है