भाकपा ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन, जन संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा

      भाकपा ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
फोटो परिचय-  तहसील में प्रदर्शन करते भाकपा के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर— गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल व पार्टी के जन संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व भवन निर्माण कर्मकार यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देश के मजदूर व किसान संगठनों द्वारा आयोजित हड़ताल के समर्थन में खागा तहसील में प्रदर्शन करके 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मजदूरों की हड़ताल की समस्याओं को लेकर मांग की गई नए श्रम कानून वापस लिए जाएं पुराने कानून बहाल किए जाएं मजदूर व कर्मचारियों की भर्ती में आउटसोर्सिंग व ठेका व्यवस्था को समाप्त किया जाए बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए देश के तमाम विभागों में खाली पड़े लाखों पड़ा पर तत्काल भारती की जाए मनरेगा मजदूर मजदूरों को साल में 200 दिन काम और 700 दैनिक मजदूरी दी जाए नए मनरेगा कानून बीबी राम जी को वापस लिया जाए, मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल किया जाए, 55 साल की उम्र में किसान और मजदूर परिवारों को 10000 मासिक पेंशन दी जाए, स्कीम वर्क्स जैसे आंगनबाड़ी रसोईया, शिक्षामित्र आशा बहू में आदि को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, किसानों की फसलों का एसपी का कानून लागू किया जाए, किसानों को खाद बीज कीटनाशक दवाएं समय से किफायती रेट पर उपलब्ध कराई जाए, नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लिया जाए, विद्युत नियामक बिल 2022 को वापस लिया जाए, बिजली का निजीकरण रोका जाए, किसान परिवारों को मजदूर परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए, स्मार्ट मीटर की व्यवस्था वापस ली जाए, सामाजिक सुरक्षा की पेंशन की धनराशि बढ़ाई जाए, मजदूरों का किसानों का शोषण बंद किया जाए। ज्ञापन देने वाले में किसान सभा के राधेरमण पांडेय, खेत मजदूर यूनियन के सुमन सिंह चौहान, रामकृष्ण हेगड़े, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड राम प्रकाश, काउंसिल सदस्य रामचंद्र राज्य कार्यकारी सदस्य मोतीलाल एडवोकेट, जगदेव , पूरनलाल, कमला देवी, राम प्रताप निषाद, ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, छोटेलाल कोरी, गंगाराम, विजय कुमार, विनोद कुमार एडवोकेट, नेम सिंह एडवोकेट, समर सिंह यादव एडवोकेट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *