साइबर क्राइम पुलिस ने 4.44 लाख रुपए ठगी पीड़ितों को लौटाए
साइबर क्राइम पुलिस ने 4.44 लाख रुपए ठगी पीड़ितों को लौटाए
साइबर क्राइम पुलिस ने 4.44 लाख रुपए ठगी पीड़ितों को लौटाए एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी के शिकार पीड़ितों को कुल 444000 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में की गई। मामलों की जांच एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए। थाना बकेवर क्षेत्र के निवासी संजय सिंह के खाते से अज्ञात कॉलर द्वारा बिना जानकारी के 434000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल एवं साइबर हेल्पडेस्क थाना बकेवर टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित लाभार्थी खाताधारक की तस्दीक एवं बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि सुरक्षित वापस कराई। दूसरे मामले में थाना बिंदकी क्षेत्र के निवासी विकास राज सोनकर को कॉल कर ठग ने स्वयं को रिश्तेदार बताकर 10000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत मिलते ही साइबर सेल एवं साइबर हेल्पडेस्क थाना बिंदकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बैंक से पत्राचार व खातों की जांच कर पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई। दोनों पीड़ितों ने धनराशि वापस मिलने पर पुलिस टीम एवं जनपदीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बीस तक करें आनलाइन आवेदन
फतेहपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय खासमऊ खागा में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 06, 07, 08, 09 में छात्रों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी तक वेबसाइट ंपर किये जा सकते है। जिससे अधिक से अधिक छात्र विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ————————————– पूर्व प्रधान को मिली नोटिस एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– विकास खंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत गाजीपुर में पूर्व प्रधान मतीन उद्दीन खान को नोटिस जारी किए जाने का मामला चर्चा में है। मतीन उद्दीन खान लगातार तीन चुनावों में निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं और एक पंचवर्षीय प्रधान का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।
पूर्व प्रधान के अनुसार उनके पास चुनाव प्रमाण पत्र, स्नातक व परास्नातक की डिग्री, मोअलिम, डीएल, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सभी कागजों की प्रतियां बीएलओ को सौंप दी गई हैं तथा साक्ष्य के तौर पर संबंधित व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजी गई हैं। इसके बावजूद नोटिस मिलने से क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं। मतीन उद्दीन खान ने कहा कि यदि दोबारा किसी प्रकार की त्रुटि या अनावश्यक कार्रवाई की जाती है तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि शिकायत आने पर बीएलओ पर कारवाई की जाएगी। —————————————– संदिग्ध अवस्था में आश्रम के अंदर वृद्ध झुलसा, भर्ती एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई गांव में स्थित आश्रम के अंदर संदीप अवस्था में आग लगने से वृद्ध झुलस गया जिसकी जानकारी साथियों को हुई तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी स्वर्गीय भोला का 60 वर्षीय पुत्र शिवबोधन खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरन बसई गाँव में स्थित आश्रम में रह रहा था। तभी बीती रात सोते समय सन्दिग्ध अवस्था मे उसके बिस्तर में आग लगने से वह झुलस गया। जिसकी जानकारी साथियों के हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। हादसे की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंचे शिवबोधन के पुत्र सुरेश ने बताया कि पिता काफी समय से आश्रम में रह रहे हैं, वहीं जल गए है। आश्रम में रह रहे सेवकदास उर्फ शिव बली ने बताया कि रात को अपने अपने बिस्तर पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। तभी रात को शिव बोधन पेशाब कर के वापस आने के बाद अपने बिस्तर पर लेट गया। उसकी जेब में माचिस थी उसने माचिस जलाई तभी उसके बिस्तर में आग लग गई जिससे वह भी जल गया। ————————————– किशोर का गला काटने की कोशिश, रेफर – कई थानों की पुलिस पहुंची गांव, अफवाहों का बाजार रहा गर्म एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर के आगे सराय इदरीश मोड़ के बाजू बकउला तालाब के पास झाड़ियों के बीच एक किशोर के गले को चाकू से काटने की कोशिश की गई। किशोर जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा और किसी तरह भाग कर सराय मोड़ सड़क पर आ गया। पहले लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है। बाद में गले में चाकू के निशान देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया।
घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम लाया गया जहां से उसे सदर के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों से बात की गई तो बताया गया कि चाकू से खाल कट गई है अंदर जख्म नहीं है। मुंह पर चोट के निशान हैं। कुछ दांत भी टूटे हुए हैं। घायल अवस्था में किशोर ने तीन उंगलियां दिखाई थीं जिससे पता चलता है कि हत्या के इरादे से आए तीन लोग थे लेकिन अफवाह उड़ाने वालों ने उड़ा दिया कि तीन लोग मारे गए हैं क्योंकि उसने उसने तीन उंगली उठाई है। इस तरह की अफवाह से पूरे इलाके में दहशत पैदा हो गई। फिलहाल घायल किशोर की हालत गंभीर है लेकिन चिंताजनक नहीं है। जानकारी के अनुसार सराय इदरीश गांव के पास के ही लाड़लेपुर का रहने वाला लगभग 12-13 साल का साजन पुत्र राम प्रताप पासवान गरीब घर से ताल्लुक रखता है। पिता तालाब में मछली पकड़ने का काम करता है। दोपहर बाद सराय इदरीश मोड़ पर बकउला तालाब के पास एककिशोर झाड़ियों से चीखता-चिल्लाता सड़क की ओर भागा। वहां पर मौजूद लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब उसके गले में चाकू का निशान देखा गया तो पुलिस को फौरन सूचित किया गया। किशोर के गले को काटने की कोशिश की जा रही थी लेकिन जान बचाने के लिए वह संघर्ष करता रहा और किसी तरह कातिलों के चंगुल से छूट गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हथगाम दुर्गेश प्रसाद गुप्त, सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज छिवलहा उत्कर्ष मिश्र सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। काफी देर तक खेतों और आसपास कांबिंग की गई। पुलिस ने मौके से चाकू और किशोर की चप्पलें बरामद की। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। डॉक्टर के अनुसार घायल किशोर का गला फिलहाल सुरक्षित है। लोग इस बात को लेकर हैरत में थे कि युवक लाड़लेपुर से झाड़ियों के पास कैसे पहुंचा। उसे या तो उसके यार दोस्त लेकर गए या उसकी पकड़ की गई। यह रहस्य बना हुआ है। किशोर गरीब परिवार से है। पुलिस एवं प्रशासन और ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा कि उसकी हत्या की कोशिश किसलिए की गई होगी।