साइबर ठगी पीड़ित के एक लाख बीस हजार रूपए कराए वापस, अन्य खबरों के साथ

     ऊर्जा मंत्री को समाजसेवी ने भेजा मांग पत्र
– बिजली आपूर्ति के रोस्टर में बदलाव की मांग
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मलवां ब्लाक के अंतर्गत सौंरा पावर हाउस क्षेत्र में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग बेहाल हो गए है। पावर हाउस के अंतर्गत गांवों में दी जा रही बिजली आपूर्ति के रोस्टर में बदलाव के लिए रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को शिकायती पत्र भेज कर दोपहर में बिजली आपूर्ति चलवाने की मांग किया है।
क्षेत्रीय निवासी राजेश, गुड्डन, राहुल अग्निहोत्री, अरुण द्विवेदी, संजय, रितिक शुक्ला, कुलदीप, आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बिजली आपूर्ति न मिलने लोग बेहाल हो गए यदि विद्युत विभाग दोपहर में बिजली की आपूर्ति देने लगे तो आम जनमानस को गर्मी से निजात मिल जाएगी।
शिकायतकर्ता समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने बताया कि अभी विद्युत विभाग द्वारा दी जा सप्लाई का समय प्रातः 10 बजे आस पास आती है और दोपहर को 12 बजे के आस पास चली जाती है। वहीं शाम को 5 बजे आती है। दूसरे दिन सुबह 8 बजे जाना है। जिसे परिवर्तन करके दोपहर 12 बजे से साम 5 बजे तक और साम 7 बजे से दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक विद्युत सप्लाई देने की मांग किया दोपहर में बिजली आपूर्ति मिल जाने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी और लोग बीमार भी नहीं पड़ेंगे।
——————————————— 
साइबर ठगी पीड़ित के एक लाख बीस हजार रूपए कराए वापस
– पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का जताया आभार
फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 120100 रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराई। खाते में पैसा वापस पाकर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस टीम का आभार जताया।
बताते चलें कि मनीष कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी इटैली थाना हथगाम ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके वीजा सही करने के नाम पर उनसे कुल 120100 रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संबंधित बैंक से संवाद कर ट्रांसफर सम्पूर्ण धनराशि 120100 रूपए को होल्ड कराते हुए विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सकुशल पुनः वापस करा दी गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, निरीक्षक मो0 कमर खान, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, शुभेन्दु रंजन, अजय कुमार, अरूण कुमार भी शामिल रहे।
——————————————- 
कोर्ट के आदेश पर अपहरण का केस दर्ज
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी उमाशंकर शुक्ला पुत्र माधववेनी शुक्ला ने नौकरी करने की बात कहकर कानपुर गए 32 वर्षीय पुत्र मानु शुक्ला का एक सहयोगी व्यक्ति के माध्यम से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से गुहार लगाई है।
जेएम कोर्ट खागा सिविल जज अदालत के समकक्ष बताया कि बीते माह तीन फरवरी को पुत्र को कानपुर नौकरी दिलवाने बात कह असोथर थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा के रामकिशोर के साथ नौकरी करने के इरादे से कानपुर चला गया था। जहां बेटा मानू शुक्ला का अपहरण हो गया। तीन माह बीतने के बाद भी कोई अता पता नहीं चल सका। उपरोक्त व्यक्ति से पूछने पर हीलाहवाली कर गुमराह कर रहा है। कई बार स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे न्याय मांगा गया लेकिन न्याय नहीं मिल सका। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए थाना किशनपुर को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश पारित किया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की बाबत थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल एवं कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
———————————————– 
ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर व बुलेट चौराहा के बीच शनिवार को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से 42 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार के शहर क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी स्व0 रामप्रसाद का पुत्र राजेश आज दिन में लगभग 11 बजे ई-रिक्शा में बैठकर स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी तांबेश्वर व बुलेट चौराहा के बीच अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————————- 
लू लगने से युवक की मौत
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा के पास लू लगने से 22 वर्षीय की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी स्व0 महावीर का पुत्र उमेश कुमार शुक्रवार की दोपहर किसी काम से गया था। तभी गडरियनपुरवा के समीप अचानक लू लग जाने से मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————————-
संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत
– पुत्र ने लू लगने से पिता की मौत का लगाया अनुमान
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सांतोधरमपुर में दो दिन पूर्व घर से निकले 67 वर्षीय वृद्ध का शव ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरन बसई गांव निवासी स्व0 रामचरन का पुत्र राममनोहर लोधी दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था। बताते हैं कि असोथर खागा बार्डर के पास अचानक गिर कर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का पुत्र मौजी लाल ने बताया कि उसके पिता की हो सकता है लू लगने से मौत हुयी हो।
———————————————— 
छत से गिरकर युवक घायल
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम करवां में शनिवार सुबह छत पर कुर्सी पर बैठे 30 वर्षीय युवक मय कुर्सी के नीचे गिर पडा वह गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार करसवां गांव निवासी भदई का पुत्र संन्तराम आज सुबह छत पर कुर्सी में बैठा था। तभी अचनाक मय कुर्सी के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *