विभिन्न थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, बालिकाओं को मिल रही नई ऊर्जा
विभिन्न थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन, बालिकाओं को मिल रही नई ऊर्जा
मिशन शक्ति से महिलाओं व बालिकाओं को मिल रही नई ऊर्जा
– विभिन्न थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन
फोटो परिचय- बहू-बेटियों को पंपलेट देकर जागरूक करतीं टीम। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण को नई ऊर्जा मिली है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का भव्य और प्रभावशाली आयोजन किया गया।
यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को मजबूत करना है। थीम सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के साथ यह मुहिम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सम्मेलन में पुलिस टीमों ने शक्ति दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहनों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों, गांवों और स्कूलों में व्यापक जागरूकता फैलाई। महिलाओं, किशोरियों और उनके परिवारों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध से बचाव के तरीके, महिला सशक्तिकरण और कानूनी अधिकार, नारी सुरक्षा के उपाय, स्वावलंबन के अवसर, दहेज मृत्यु और अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की रोकथाम, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112 आदि) की जानकारी दी गई। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और समाज में सकारात्मक योगदान दें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही दहेज, अपहरण, साइबर क्राइम जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस आयोजन से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है और जागरूकता का स्तर बढ़ा है।