बहरे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गांव में शोक

    बहरे ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गांव में शोक

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कालपी — (जालौन)-बुधवार की सुबह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोल्हुपुर के पास रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम शंकर पुत्र मैयादीन (उम्र 65), निवासी ग्राम जोल्हुपुर, 31 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कालपी से उरई की ओर जा रही पार्सल ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। मृतक के भाई हरिशंकर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर निकटवर्ती ज्ञान भारती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों के अनुसार राम शंकर को कान से कम सुनाई देता था, जिससे संभवतः उन्हें ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका और यह हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *