रिज़र्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की वाद–विवाद प्रतियोगिता आयोजित

      हमीरपुर: रिज़र्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की वाद–विवाद प्रतियोगिता आयोजित

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में शनिवार को रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के मध्य वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों में तर्कशक्ति, प्रस्तुतीकरण कौशल व पुलिसिंग से जुड़ी आवश्यक समझ विकसित करना था।

वाद–विवाद प्रतियोगिता में बेहतरीन पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, फुट पेट्रोलिंग, तथा खुफ़िया तंत्र जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन प्रभावशाली व प्रशंसनीय रहा।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु निरीक्षक स्तर के तीन जजों की नियुक्ति की गई थी। जजों द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया तथा अंक प्रदान किए गए। मूल्यांकन के आधार पर प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगन, मेहनत और अनुशासन किसी भी पुलिसकर्मी की सफलता की आधारशिला है। उन्होंने सभी रिक्रूट्स को आगे भी इसी उत्साह के साथ प्रशिक्षण जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रिज़र्व पुलिस लाइन, निरीक्षक रिज़र्व पुलिस लाइन, प्रभारी आरटीसी, समस्त आईटीआई/पीटीआई स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *