रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मिलेगी नई मजबूती,पीएम की मलेशिया यात्रा
रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मिलेगी नई मजबूती,पीएम की मलेशिया यात्रा
पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा: रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मिलेगी नई मजबूती दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन, कुआलालंपुर — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया यात्रा के दौरान आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और मलेशिया आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश खुफिया जानकारी साझा करने, आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने और रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत की ओर से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित डोर्नियर विमान मलेशिया को उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा क्षमताओं और सुरक्षा सहयोग को बल मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी के क्षेत्रों में भारत–मलेशिया संबंधों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग न केवल द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।