पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर कार्रवाई की मांग, भड़काऊ भाषण मामला
पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर कार्रवाई की मांग, भड़काऊ भाषण मामला
भड़काऊ भाषण मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
बताते चलें कि 19 मार्च को थाना थरियांव क्षेत्र के ग्राम मकनपुर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कथित रूप से अमर्यादित एवं भड़काऊ भाषण दिया गया। आरोप है कि उनके बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और असहजता का माहौल बन रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी इस तरह के विवादित बयान देते रहे हैं। शिकायत में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, शहंशाह एडवोकेट, वजाहत हुसैन एडवोकेट, मोहीउद्दीन एडवोकेट, सईद अख्तर एडवोकेट, एहसान खान एडवोकेट, कमरउद्दीन एडवोकेट, एहतराम अहमद जिगनवी एडवोकेट, बृजेंद्र गौतम एडवोकेट, राम नारायण निषाद, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, शुऐब अहमद अरबी, नरेश कुमार पासवान, राम बाबू मौर्या सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।