राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर रेडक्रास चेयरमैन को मिला सम्मान
फोटो परिचय- सम्मान ग्रहण करते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस के अवसर पर आईटीआई सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी रोगियों के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया गया।
रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व में 351 क्षय रोगियों को गोद लेने के साथ-साथ चेयरमैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से जिला कारागार में निरुद्ध 6 एवं 5 अन्य टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री वितरित करने की सराहनीय पहल की गई। इस मानवीय कार्य के लिए मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह द्वारा रेडक्रास चेयरमैन को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में समाज के सहयोग और पोषण का विशेष महत्व है। इस सम्मान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन सहित समस्त टीबी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी के संयुक्त प्रयास से टीबी उन्मूलन के संकल्प के साथ हुआ।
राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर रेडक्रास चेयरमैन को मिला सम्मान
