ईसीएचएस पालीक्लीनिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग

      मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
ईसीएचएस पालीक्लीनिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग
फोटो परिचय-  डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े पूर्व सैनिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पूर्व सैनिकों के उपचार हेतु कथित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक भवन नगर पालिका की अवैध जगह पर व भिटौरा रोड की स्थाई भूमि पर कब्जा करके बने भवन पर करवाई करवाने के संबंध में पूर्व सैनिकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी की अगुवई में पूर्व सैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि पूर्व सैनिकों के पॉलीक्लीनिक के लिए आवंटित भूमि पर नगर पालिका ने अटल बिहारी वाजपेई पार्क बनवा दिया। पुनः किसी भूमि का आवंटन किए बिना ही अपनी मर्जी से लोभ से वशीभूत कुछ सैनिक अधिकारियों के आदेश पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने एक भवन का निर्माण करना प्रारंभ कर दिया। जो भिटौरा राजमार्ग से बिल्कुल सट कर बन रही है। इस मार्ग का चौड़ीकरण होना है। जिससे भविष्य में यह पालीक्लीनिक का भवन ही गिरा दिया जाएगा। मांग किया कि पालीक्लीनिक को पूर्व में आवंटित भूमि के बराबर नाप की भूमि आवंटित कर दी जाए, जिससे आवंटित भूमि पर ही पालीक्लीनिक अस्पताल बन सके। जो भवन बन रहा है उसमें रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट 1945 का पालन करवाते हुए सड़क से 50 फीट दूर से निर्माण करवाया जाए। जो अवैध निर्माण हो गया है उसको तत्काल धराशाही करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, राजेश शुक्ला, देवेंद्र कुमार शुक्ला, राजकुमार तिवारी, हीरालाल यादव, सुनीता यादव, सुमन मौर्य, साधना सिंह, जागृति तिवारी, रामराज अवस्थी, विमल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *