मांगों को बोर्ड बैठक के एजेंटे में शामिल कराने की मांग

      वार्ड की समस्याओं को लेकर चेयरमैन से मिले सभासद
मांगों को बोर्ड बैठक के एजेंटे में शामिल कराने की मांग
फोटो परिचय- चेयरमैन को ज्ञापन सौंपते आवास-विकास कालोनी के सभासद।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास-विकास कालोनी के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट को ज्ञापन सौंपकर पार्कों का सुन्दरीकरण कराए जाने के साथ ही पम्प हाउस बनवाए जाने की मांग की।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में सभासद ने मांग किया कि सीओ आफिस के समीप लगे पम्प हाउस का रिबोर कराया जाए, आबूनगर पुलिस चौकी के समीप लगे पम्प हाउस का नया बोर कराया जाए साथ ही खलीलनगर में बारातशाला का निर्माण करवाया जाए, आवास-विकास में कालीशंकर श्रीवास्तव के पार्क व कैथा वाले पार्क का सुन्दरीकरण कराकर पाथवे, झूले, हाईमास्क लाइट आदि लगवाई जाए। पुरानी चुंगी चौराहा से आवास-विकास तिराहा तक सीसी सड़क, फुटपाथ व तिरंगा लाइट से सुसज्जित किया जाए। उन्होने चेयरमैन से मांग किया कि सभी मांगों को बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *