किसानों से अवैध वसूली रोके जाने की मांग , पेंशन बढ़ोत्तरी की दिव्यांगों ने उठाई मांग

   किसानों से अवैध वसूली रोके जाने की मांग
फोटो परिचय-  नोटिस दिखाते किसान।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को दी गई नोटिस को लेकर कुछ किसान मुख्यालय पहुंचे और अधिशाषी अभियंता सिंचाई खण्ड को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध वसूली रोकने जाने की मांग की।
अधिशाषी अभियंता सिंचाई खण्ड को दिए गए शिकायती पत्र में रारी खुर्द गांव के किसान बाबूराम, धर्मपाल, सुरेन्द्र, राजकुमार, छेदालाल, वीरेन्द्र ने बताया कि उन सभी को विभाग की ओर से अवैध नोटिस जारी की गई है। नोटिस के जरिए अवैध वसूली करना मकसद है। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने अधिशाषी अभियंता से मांग किया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए।

  पेंशन बढ़ोत्तरी की दिव्यांगों ने उठाई मांग
फोटो परिचय-  बैठक करते दिव्यांग।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग संघ की बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर जहां चर्चा की गई वहीं पेंशन बढ़ोत्तरी की शासन से मांग उठाई गई। दिव्यांगों का कहना रहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विकास भवन स्थित हनुमान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मुईदुर्रहमान उर्फ शीबू की उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. यूनुस ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है। यदि दिव्यांगों की समस्याओं का निस्तारण नही किया गया तो वह सभी आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक में पेंशन बढ़ोत्तरी व प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की गई। साथ ही परियोजना अधिकारी से मिलने की सहमति जताई। इस मौके पर मो. शमशाद खान, मुकेश चन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, सुरेश भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *