उरई में शंकराचार्य के समर्थन में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

     उरई में शंकराचार्य के समर्थन में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्र होकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करते नजर आए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आ सके और किसी प्रकार की भ्रांति न रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व अरविंद सिंह सेंगर ने किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्ज एफआईआर की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई, जिससे सभी शंकाओं का समाधान हो सके।
एकता का संदेश
प्रदर्शन की विशेषता यह रही कि इसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि यह विषय किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और विधिसम्मत कार्रवाई से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों में संतुलित निर्णय और निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि समाज में शांति, सौहार्द और विश्वास कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *