महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन
– श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लगाए जयकारे
फोटो परिचय- भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया और भोले शंकर के जयकारे भी लगाएं।
शहर के कलक्टरगंज स्थित दि ओक पब्लिक स्कूल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक रोहिताभ सोलंकी व प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। भंडारे की शुरूआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को सराहा। प्रबंधक श्री सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और सेवाभाव को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्या ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। उधर देवीगंज मुहल्ले में सुशील सिंह कछवाह, राम किशोर यादव, रामशंकर, सोनू गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रिंकू यादव और कंचन सिंह आदि सेवादारों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ भंडारे का आयोजन किया। भक्तों को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और हलवे का स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया।
श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लगाए जयकारे, भंडारों का हुआ आयोजन
