धूल के गुबार में सांस लेना मुश्किल, फसलें हो रही बर्बाद, नए रूट चार्ट पर,,,
धूल के गुबार में सांस लेना मुश्किल, फसलें हो रही बर्बाद, नए रूट चार्ट पर,,,
धूल के गुबार में सांस लेना मुश्किल, फसलें हो रही बर्बाद
– रारी-गढ़ा मार्ग के अधूरे हिस्से का हो रहा निर्माण
– मोरम लदे ओवरलोडिंग ट्रकों व डम्परों के चलने से फसल नष्ट
फोटो परिचय- रारी-गढ़ा मार्ग के अधूरे निर्माण का दृश्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। रारी-गढ़ा मार्ग का अधूरा निर्माण स्थानीय बाशिंदों व राहगीरों के लिए मुश्किल का विषय बना है। वहां मोरम लदे ओवरलोडिंग वाहनों के चलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान द्वारिका प्रसाद निवासी नरौली मजरे गढ़ा ने मामले की शिकायत एसडीएम अभिनीत कुमार से की है। उन्होंने खदान संचालक से बात कर फटकार लगाई।
बता दें कि अहमदगंज तिहार से गाजीपुर गांव तक मार्ग का निर्माण हो रहा है। जिसमें कार्यदायी संस्था की अनदेखी से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। सड़क किनारे चाय-नाश्ता की दुकानों पर ग्राहक जाने से कतराते हैं। विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र में रारी-गढ़ा मार्ग का एक हिस्सा पहले ही बन चुका है। 22 करोड़ की लागत से निर्मित 10 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन आसान हुआ है। अहमदगंज तिहार गांव से गाजीपुर तक 10 किलोमीटर मार्ग का निर्माण अधूरा है। जिसमें कार्यदायी संस्था ठेकेदार की अनदेखी से लोगों को जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। सड़क पर बोल्डर व बारीक चूरा डाल कर रोलर चलाया जा रहा है। पानी का छिड़काव न होने से वाहनों के निकलने पर सड़क से धूल का गुबार उठता है। मार्ग से होकर संगोलीपुर मडइयन, नरौली, गढ़ा खास, अवधूतपुर, अर्जुनपुर, चितनपुर, गाजीपुर, मलूकबारी कछरा, चंदापुर, रग्घूपुर समेत 50 गांव के लोग आवागमन करते हैं। निर्माणाधीन सड़क पर मौरंग लदे ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहनों के निकलने पर धूल का गुबार उठता है। सड़क किनारे खेतों पर बोई पत्तियों के ऊपर धूल की परत चढ़ने से आलू, सरसो, चना व गेहूं की फसलें बर्बाद होने की स्थिति पर पहुंच चुकी हैं।
इनसेट-
पानी का होगा छिड़काव
मौरंग खदान का संचालन और मार्ग का निर्माण एक साथ होने से दिक्कत आ रही है। संस्था ठेकेदार को सड़क पर पानी का छिड़काव कराने के लिए निर्देशित किया गया है- अनिल कुमार शील, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, फतेहपुर।
———————————– नए रूट चार्ट पर निकलेगी रोडवेज एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर में रोडवेज बसों के संचालन को अधिक सुचारू और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया रूट चार्ट लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब बसों का आवागमन पहले से अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से यात्रियों द्वारा रूट और समय सारिणी में सुधार की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
नए रूट चार्ट के अनुसार प्रमुख शहरों और कस्बों को जोड़ने वाली बस सेवाओं की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही, सुबह और शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पहले लागू व्यवस्था में कई मार्गों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। विभाग के राजू श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सभी बसे नगर होते हुए निकलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सारी बसे नया बस स्टैंड में रुकेगी। इसके बाद हाइवे होकर निकलेगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार बदलाव किए जाते रहेंगे। स्थानीय नागरिक मुकेश कुमार, रीतेश कुमार, रजौली, नन्हू ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे यात्रा अधिक आसान, सुरक्षित और समय की बचत वाली होगी।