हमीरपुर पुलिस लाइन में गरिमामय सेवानिवृत्ति व विदाई समारोह

      हमीरपुर पुलिस लाइन में गरिमामय सेवानिवृत्ति व विदाई समारोह आयोजित, उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों का सम्मान

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़  हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर में रविवार को सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान पुलिस विभाग के मनोबल को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

 

समारोह के दौरान निरीक्षक निज़ाम लाल, मुख्य आरक्षी शाखा पुलिस जनेश्वर कुमार, तथा ओ०पी०ओ (चतुर्थ श्रेणी) राजेश कुमार दीक्षित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की पूरी विभाग में प्रशंसा की गई। अपने सेवा काल में उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया।

अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी न केवल विभाग बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते रहे हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ जीवन और सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस लाइन हमीरपुर के प्रतितान निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सेवाओं को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *