पूर्व सैनिक उत्थान समिति महिला संगठन की बैठक में हुई चर्चा

     महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन: जागृति
पूर्व सैनिक उत्थान समिति महिला संगठन की बैठक में हुई चर्चा
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेतीं महिला इकाई की पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन की बैठक संरक्षिका रंजन कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम नवरात्र के उपलक्ष में महिलाओं ने देवी के भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एक दूसरे को आगामी आने वाले दशहरा दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि वर्ष में प्रत्येक छह महीने में नवरात्र आते हैं। जिसमें देवियों की पूजा की जाती है परंतु दुर्भाग्य है कि जिस देश में यत्र नारी पूज्यंते रमते तत्र देवता कहा जाता है। वहां पर महिलाओं के साथ हर प्रकार का उत्पीड़न होता है। चाहे वह ससुराल में दहेज प्रथा का हो या महिलाओं का यौन शोषण हो अथवा समाज के शोहदों द्वारा कन्याओं के साथ छेड़खानी या बलात्कार की घटनाएं हो। महिला संगठन इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वह समाज का आवाहन करती है कि अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो वह किसी भी माध्यम से पूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन तक समस्या पहुंचा दे। आगे की कार्रवाई तथा सुरक्षा प्रदान करना संगठन की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने संगठन के माध्यम से आवाहन किया कि जो लोग पति-पत्नी करवा चौथ का व्रत करना चाहे वह अपने नाम नोट मोबाइल नंबर 8601111333 या 8574675890 पर नाम नोट करा दें जिससे कि उनके प्रशस्ति पत्र तैयार किया जा सके। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए सदस्यों को करवा चौथ ग्रुप में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सुनीता यादव, सरोज शर्मा, कल्पना यादव, राजकुमारी, सुषमा सिंह, विमला देवी, राधा देवी, रामादेवी, सरला सिंह, कांति देवी, मीरा देवी, माया देवी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *