गांव में बीमारियों ने पसारे पैर, दर्जनों लोग बीमार

      गांव में बीमारियों ने पसारे पैर, दर्जनों लोग बीमार

गूगल से लिया गया चित्र
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ चौडगरा, फतेहपुर। मलवां विकास खंड के अभयपुर ग्राम सभा में विचित्र बुखार ने दस्तक दी है। ग्राम सभा के कई गांव में विचित्र बुखार से दर्जनों लोग पीड़ित हैं और निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
अभयपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रामदास निषाद भी इस समय विचित्र बुखार के चलते कई दिनों से पीड़ित है और जनपद के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दरियापुर गांव सहित कई गांवों में विचित्र बुखार से लोग पीड़ित हैं जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक हैऔर इधर-उधर निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। गांव के ही सुरेश निषाद रामचंद्र निषाद देशराज निषाद आदि ने बताया कि गांव में इस समय सर्दी खांसी जुखाम व विचित्र बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को संज्ञान लेकर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाना चाहिए जिससे गरीब वर्ग के लोगों का समुचित इलाज हो सके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गांव में साफ सफाई हुआ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाना चाहिए जिससे बीमारियों से निजात मिल सके। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज के चिकित्सा प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि बीमार लोगों की जानकारी नहीं है जानकारी करके शीघ्र ही स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *