संस्थापक की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

  संस्थापक की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
फोटो परिचय-  जरूरतमंद महिलाओं को कंबल देते संस्था प्रबंधक व उपाध्यक्ष।
फतेहपुर। श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर खंभापुर के संस्थापक सदस्य स्मृति शेष रामगोपाल यादव की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। संस्था के प्रबंधक सीताराम यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ वकील अहमद ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद चिन्हित खंभापुर वार्ड की दिव्यांग, वृद्धा, विधवा महिलाओं को लगभग 20 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
सभी महिलाएं इस कपकपाती ठंड में कंबल पाकर खुशी से मुस्कुराने लगी। कार्यक्रम का संचालन चैतन्य कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह, समाजसेविका कृष्णा देवी यादव, हेमन्त सिंह, रामकिशोर, कामरेड राकेश कुमार यादव, अर्जुन सिंह, सुशीला देवी, फूल कली, तुलसी देवी, सावित्री देवी, शबाना बेगम, शमा परवीन, रामकली, बृजरानी, हस्मतुन निशा, ज्ञानेश्वरी, मंगलेश, सारिका देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *