जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 91 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

     जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 91  शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर— जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा त्वरित रूप से मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ज़ूम एप के माध्यम से बैठक कर उन्हें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा समय से आख्या प्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *