जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित
जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित
जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर— जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों (एसडीएम), खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम (जूम एप) से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित करें तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें तथा समयबद्ध रूप से आख्या प्रस्तुत करें।