जिला अपराध निरोधक समिति ने राज्यमंत्री का किया स्वागत
जिला अपराध निरोधक समिति ने राज्यमंत्री का किया स्वागत
जिला अपराध निरोधक समिति ने राज्यमंत्री का किया स्वागत
फोटो परिचय- राज्यमंत्री का स्वागत करते समिति के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का जनपद आगमन पर चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव बिपिन बिहारी शरण के नेतृत्व में मंत्री को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जिला अपराध निरोधक समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरन सिम्पल से समिति के बारे में जानकारी ली एवं समिति के कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरन सिम्पल, रामस्वरूप गुप्ता, आशीष मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, मयूर गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनभावन अवस्थी, गौरव गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे।