यादव महासभा के जिलाध्यक्ष ने प्रधान प्रतिनिधि के कार्यों को सराहा

  प्रधान प्रतिनिधि ने गरीब, बेसहारा लोगों को बांटे अंगवस्त्र
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष ने प्रधान प्रतिनिधि के कार्यों को सराहा
फोटो परिचय-  जरूरतमंद महिला को अंग वस्त्र भेंट करते प्रधान प्रतिनिधि व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हसवा ब्लाक के गेंडुरी ग्राम सभा में नए वर्ष के उपलक्ष में प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार द्वारा लगातार हर वर्ष की तरह इस नए वर्ष भी बेसहारा महिलाएं व दिव्यांगों को अंग वस्त्र दान कर उनका मनोबल बढ़ाया। बुजुर्ग अतिथियों का भी फूल माला पहनकर स्वागत व सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवषÊय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चैधरी राजेश यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में भूप सिंह यादव, नर सिंह यादव युवा जिलाध्यक्ष सुनील यादव के अलावा कई पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। संचालन नरसिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतवषÊय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश चैधरी ने कहा कि लगातार चार वर्षों से श्रवण कुमार द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम होगी। आज के समय में प्रधान बनने से पहले लोग बड़े-बड़े लुभावने वादे करते हैं लेकिन इस तरह की मुहिम प्रधान होने के बाद जो श्रवण द्वारा की जा रही है बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है। जहां गरीब बेसरा महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनका सम्मान किया जा रहा था वही सम्मान की कड़ी में गांव में व क्षेत्र में जो लोग समाज के प्रति समाज सेवा व अन्य अच्छे काम कर रहे हैं उनको भी ग्राम प्रधान ने अंग वस्त्र साल भेंट कर उनका भी सम्मान किया। वहीं महिलाओं से बात करने पर महिलाओं ने गांव में ऐसे प्रधान की जमकर प्रशंसा की। कहा कि हमारी उम्र में पहली बार ऐसा प्रधान हमने देखा है जो हम बेसहारा असहाय लोगों का हर संभव ध्यान रखना है व मदद भी करते हैं। इस मौके पर राम सिंह पूर्व प्रधान, कल्लू सिंह, संतोष सिंह, शिवम सिंह, हरिओम सिंह प्रधान दसराजपुर, नीरज दीक्षित, सज्जन सिंह, नरसिंह यादव, आमोद मौर्या पूर्व प्रधान टेसाही, त्रिभुवन सिंह यादव, धीर सिंह यादव, नंदलाल, जगन, किशन प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, पिंटू, नदी पासवान, रामू सिंह, मनोज सफाई कमÊ, राजन सिंह शिक्षक व सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *