संभव अभियान में जिले को हासिल हुआ 10 वां स्थान

     संभव अभियान में जिले को हासिल हुआ 10 वां स्थान
सामान्य श्रेणी में लाए गए सैम से ग्रसित बच्चे
फोटो परिचय- बच्चे की माप करतीं आंगनबाड़ी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संभव अभियान-5.0 जुलाई से सितम्बर, 2025 के मध्य आयोजित किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा वर्ष 2021 से नवाचार के रूप में आयोजित सम्भव अभियान के अन्तर्गत सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रीशन (सैम) से ग्रसित बच्चों के चिन्हांकन, उपचार, सन्दर्भन एवं सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ-साथ कुपोषण की रोकथाम हेतु सामुदायिक व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया। विगत चार वर्षों में सम्भव अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ और उसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए है। वर्ष 2025 में संभव अभियान का पंचम चरण (संभव 5.0) जुलाई से सितंबर 2025 के मध्य सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और उसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। प्रदेश की रैंकिंग में जनपद को 10 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *