जिला कारागार पहुंचे डीएम व एसपी, व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच
जिला कारागार पहुंचे डीएम व एसपी, व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच
जिला कारागार पहुंचे डीएम व एसपी, व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जिला कारागार का गुरुवार को मासिक निरीक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता सहित विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा कर्मियों की संख्या, उनकी ड्यूटी व्यवस्था तथा उपलब्ध उपकरणों की जांच की गई। साथ ही जेल में निरुद्ध बंदियों की कुल संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। बंदियों की शिकायतें भी गंभीरता से सुनी गईं।
प्रेस नोट के अनुसार जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने जेल के प्रशासनिक कार्य, अभिलेखों की संधारण व्यवस्था एवं बंदियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया