डीएम-एसपी की त्वरित मौजूदगी: घायलों के इलाज को मिली रफ्तार
डीएम-एसपी की त्वरित मौजूदगी: घायलों के इलाज को मिली रफ्तार
डीएम-एसपी की त्वरित मौजूदगी: घायलों के इलाज को मिली रफ्तार, मेडिकल कॉलेज में भरोसे का माहौल
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन उरई– सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की इस त्वरित पहल से मरीजों व उनके परिजनों में भरोसा और राहत का माहौल दिखाई दिया।
जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभाग में भर्ती सभी घायलों के उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दवाओं, जांच या विशेषज्ञ परामर्श में किसी प्रकार की देरी न हो और सभी व्यवस्थाएं लगातार सक्रिय रहें।
पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और घायलों के उपचार में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच समन्वय के साथ करने को कहा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुल 7 घायलों को लाया गया था, जिनमें अधिकांश की स्थिति अब स्थिर है, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।